रांची, दिसम्बर 5 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके के आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को 3000 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र बांटा गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी, रांची, राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से विशिष्ट पत्र बांटते हुए राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया। इसमें कांके के आंदोलनकारी बीरेंद्र नारायण तिवारी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीरेंन्द्र को प्रमाण पत्र मिलने पर स्थानीय लोगों बधाई दी है। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड के ऐसे महान आंदोलनकारी योद्धाओं को सम्मानित करना गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.