चाईबासा, दिसम्बर 12 -- जगन्नाथपुर। बड़ा राइका निवासी एवं झारखंड आंदोलन के जीवित इतिहास रहे स्व. दरगड़ाय सिरका का सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा की ओर से कोल्हान हितैषी पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां आंदोलनकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सिरका झारखंड आंदोलन के साहसी सिपाहियों में से एक थे। 8 सितंबर 1980 के गुवा गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे सिरका को पुलिस की गोली गर्दन आर-पार करते हुए लगी थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बावजूद वे जीवनभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.