हजारीबाग, अप्रैल 8 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के उच्चाघाना निवासी सह झारखंड आंदोलनकारी चिंतामण महतो पिता स्व. तेजो महतो का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते हीं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। झारखंड आंदोलन के दौरान उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। आंदोलन के दौरान वे साइकिल में लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया करते थे। कई तरह के प्रदर्शनों के दौरान भी उनकी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र-पुत्री छोड़ गए हैं। शोकसभा में पूर्व मुखिया मुनीलाल महतो, पूर्व मुखिया हरिलाल महतो, टहल महतो, दुलारचंद महतो, रामेश्वर महतो, युगल किशोर महतो, अनिल महतो, रामकिशुन महतो, वासुदेव महतो, काली महतो, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.