पलामू, जून 30 -- पंडवा। पलामू निवासी झारखंड आंदोलनकारियों ने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने उल्लेख किया है कि पलामू के लोगों ने झारखंड राज्य निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है जिसका परिणाम भी सामने है। झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान के साथ पेंशन, आवास, बाल बच्चों को रोजी रोजगार एवं नियोजन के अधिकार में 100% गारंटी की मांग की गई है। झारखंड आंदोलनकारियों वर्तमान समय मे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें अविलंब पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमोद कुमार सोनी, राजकुमार, ललन कुमार, प्रभु राम आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...