रामगढ़, जनवरी 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के गठन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले झारखंड आंदोलनकारी आज भी अपने सम्मान और अधिकार के लिए संघर्षरत हैं। राज्य निर्माण के झाई दशक बीत जाने के बाद भी चिन्हित आंदोलनकारी को राजकीय मान-सम्मान, प्रशस्ति पत्र, ताम्रपत्र व लंबित पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। इसे लेकर मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक महथा के नेतृत्व में उपायुक्त रामगढ़ को एक स्मार पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार के ज्ञापन संख्या 1146 दिनांक 25 फरवरी 2021 में चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, ताम्रपत्र, मोमेंटो, प्रतीक चिह्न, अंग वस्त्र व अन्य सम्मान देने का स्पष्ट प्रावधान है। लेकिन इसका समुचित क्रियान्वयन अब तक नहीं हो पाया है। मोर्चा ने उपायुक्त से आग्रह कि...