आदित्यपुर, अगस्त 15 -- गम्हरिया। झारखंड अलग राज्य के चिह्नित आंदोलनकारियों को शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर आंदोलनकारियों के चेहरे पर खुशी छा गई। सीओ प्रवीण कुमार की ओर से जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रमाण पत्र आंदोलनकारियों को सौंपे गए। सीओ ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करना गौरव की बात है। उनके संघर्ष और प्रयासों की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने आंदोलनकारियों से राज्य के विकास में सहयोग करने की अपील की। बताया गया कि प्रखंड के 64 चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाना था। हालांकि, कई आंदोलनकारी विभिन्न कारणों से समारोह में नहीं पहुंच सके। ऐसे आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र बाद में अंचल कार्यालय से उपलब्...