जमशेदपुर, मार्च 23 -- झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करने की मांग को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव और परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की और उन पर मनमानी करने का आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जारी संकल्प संख्या 1938 (दिनांक 30 अप्रैल 2021) का पूर्वी सिंहभूम जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है।आंदोलनकारी पुष्कर महतो के अनुसार उक्त संकल्प के तहत चिन्हित सभी झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान के साथ सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों एवं मर्यादाओं का पालन होने से राज्य में सकारात्मक संदेश जाता और संघीय व्यवस्था की ...