रामगढ़, अप्रैल 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के चक्रवाली स्थित गुप्तेश्वर स्टेडियम में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष कार्तिक महथा के अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी ने भाग लिया। बैठक के दौरान वर्षों से लंबित मांगों, विशेषकर आंदोलनकारियों की पेंशन योजना को शीघ्र लागू करने पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठित होकर आन्दोलन करने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार ने पेंशन, रोजगार, नौकरी, आवास देने का वादा किया था। सरकार अभी तक अपनी सभी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के झारखंड आंदोलनकारियों को ताम्रपत्र, मेमोंट व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। गोला से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन की शुर...