आदित्यपुर, मई 27 -- चांडिल। ईचागढ़ के टीकर स्थित राजवाड़ी में 5 जून को ईचागढ़ विधानसभा के झारखंड आंदोलनकारियों के जुटान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन देने होंगे। झारखंड आंदोलनकारियों के परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी, अबुआ आवास देने की मांग की गई। वहीं झारखंड आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा और उन्हें मांग पत्र सौंपेगा। बैठक में दिवाकर कैवर्त, सुरजन स्वांसी, अनिल सिन्हा, बैद्यनाथ महतो, धन सिंह लायक, नरेन गोप, बेनी माधव गोप, रामेश्वर उरांव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...