सराईकेला, जुलाई 6 -- झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिले उचित हक सरायकेला,संवाददाता। झारखंड राज्य अलग कराने में जान की बाजी लगाने वाले आंदोलनकारियों और उनके परिवारों की सुध लेने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। आंदोलनकारी परिवारों ने सरकार से मांग की है कि नियमों में जरूरी बदलाव कर दिवंगत आंदोलनकारियों के बच्चों को भी पेंशन का लाभ दिया जाए। ताकि उनकी शहादत और संघर्ष का सम्मान जीवित रह सके。 यह भी पढ़ें- सम्मान राशि नहीं मिलने पर झारखंड आंदोलनकारियों का आमरण अनशन शुरूआंदोलनकारियों का नजारा झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक संजय लकडा ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारी रोमी लकड़ा का निधन झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के गठन से पहले ही हो गया था। इसके बाद आयोग ने उनकी आश्रित पत्नी ममता लकड़ा को चिन्हित कर सम्मान राशि दी जा रही थी। लेकि...