सराईकेला, जुलाई 16 -- खरसावां। झारखंड आंदोलनकारियों के विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 10 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि अब तक जिला प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल या आश्वासन नहीं दिया गया। धरना पर बैठे आंदोलनकारी घनपति सरदार ने कहा कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन आंदोलनकारियों की समस्याएं सुनने तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रशासन आंदोलनकारियों की बात नहीं सुन रही है, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे करेगा। घनपति सरदार ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को आज सम्मान राशि और अन्य मांगों के लिए धरना देना प...