आदित्यपुर, अप्रैल 7 -- गम्हरिया। टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रतिनिधि भोजोहरि मार्डी ने की। समाजसेवी राम सोय सोरेन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आंदोलनकारी प्रधान मार्डी, मनसा राम मुर्मू, भीम हांसदा एवं भोजोहरि मार्डी ने अपने अनुभव साझा करते हुए आंदोलन के संघर्ष और उपलब्धियों से अवगत कराया। पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने झारखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य तो हुआ, किंतु उसका सही मकसद पूर्ण नहीं हो पाया। अलग राज्य के आंदोलन में शामिल होने वाले आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को अभी तक सही सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.