रांची, अप्रैल 5 -- रांची। वरीय संवाददाता झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रांची के राज्य अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में रविवार को महासंघ कार्यालय, रांची में राज्य स्तरीय राज्य कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यभर से महासंघ और जिला संघ के सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और महासंघ को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। खास तौर पर महासंघ के चुनाव जल्द निर्धारित तिथि पर कराने की घोषणा की गई, जिसे लेकर पदाधिकारियों में उत्साह देखा गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि राज्य से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सशक्त करने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की आधारशिला है। इसल...