बोकारो, जनवरी 28 -- नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले ही बोकारो जिले के निजी विद्यालय एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। झारखंड अभिभावक महासंघ ने निजी स्कूलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि कई निजी विद्यालय अभिभावकों को चिन्हित दुकानों से महंगे दरों पर पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। अभिभावक महासंघ के जिला संरक्षक राकेश मधु ने कहा निजी विद्यालय हर नए सत्र में बिना किसी ठोस कारण के पुस्तकों की सूची बदल देते हैं। जिससे पुराने किताबें बेकार हो जाती हैं। इतना ही नहीं, स्कूल प्रबंधन के द्वारा पहले से तय दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है। जहां बाजार मूल्य से कहीं अधिक कीमत वसूली जाती है। जिलाध्यक्ष निरज पटेल ने आरोप लगाया कि कई विद्यालय साजिश के तहत पुस्तकों...