झारखंडी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखना हम सभी की जिम्मेदारी : राजीव
रामगढ़, सितम्बर 26 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि चितरपुर प्रखंड अंतर्गत केवट टोला में झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा, प्रकृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक बुढ़करमा महोत्सव पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता सह रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राजीव जायसवाल का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय माताओं-बहनों व युवाओं के साथ करम गीतों की धुन पर झूमर नृत्य में सहभागिता की और ग्रामीणों के उत्साह में शामिल होकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव जायसवाल ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल यहां की प्राकृतिक संपदा से नहीं, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.