कौशाम्बी, मार्च 12 -- पूरब-पश्चिमशरीरा में स्थित मां झारखंडी देवी के मंदिर जल्द ही भव्य रूप लेगा। इसके लिए शासन से 75 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन केसरवानी मुख्यमंत्री से मिले थे और सौंदर्यीकरण की मांग की थी। पश्चिमशरीरा स्थित प्राचीन झारखंडी देवी मंदिर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में सुविधाओं की कमी को देखते हुए इसके सौंदर्यीकरण और मूलभूत व्यवस्थाओं के विकास के लिए शासन स्तर पर 75 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, बैठने की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे मंदिर परिसर अधिक आकर्षक...