बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर शहर की पहचान बन चुकी झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। वर्षों से जिस ओवरब्रिज का इंतजार शहरवासी कर रहे थे, उसकी निर्माण प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। करीब 292 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले झारखंडी ओवरब्रिज के लिए मिट्टी की जांच तेजी से कराई जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि माह के अंत तक जियो-टेक्निकल परीक्षण पूरा हो जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य को गति मिलेगी। यह परियोजना केवल एक ओवरब्रिज नहीं बल्कि बलरामपुर शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी योजना मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- इस्लामपुर पूर्वी बाइपास परियोजना में विलंब से लोगों में आक्रोश प्रस्तावित ओवरब्रिज बहराइच रोड से तुलसीपुर मार्...