गिरडीह, मई 17 -- रेम्बा/झारखंडधाम। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल झारखंडधाम स्थित हिंदी संस्कृत विद्यापीठ में अज्ञात चोरों ने 15 मई की रात चोरी करने का प्रयास किया। चोर वेंटिलेटर के माध्यम से ऑफिस में घुस गए और आलमीरा का ताला तोड़ उसमें रखे अभिलेखों को इधर-उधर कर दिया। इस बाबत विद्यालय के प्रधान लिपिक पंकज कुमार पांडेय ने स्थानीय हीरोडीह थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शनिवार को एक सन्हा दर्ज कराया गया है। इस बाबत प्रधान लिपिक पंकज ने बताया कि जब वह शनिवार को महाविद्यालय आए और ऑफिस का ताला खोला तो देखा कि वेंटिलेटर तोड़ ऑफिस में चोरी का प्रयास किया गया है। आलमीरा में रखे अभिलेखों को इधर-उधर फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि चोरों का क्या मकसद था यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन ऑफिस में रखे टैब तथा मोर्फो आदि चोर नहीं ले गए। घटना की सूचना हीर...