गिरडीह, फरवरी 15 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में महाशिवरात्रि उत्सव पर रविवार सुबह मेला का उद्घाटन जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने समारोहपूर्वक किया। साथ ही शिवगंगा के पास निर्मित तीन चेंजर रूम का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने इस मौके पर कहा कि झारखंडधाम धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन एवं मेला में भाग लेने पहुंचते हैं। ऐसे में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है। चेंजर रूम निर्माण से महिलाओं को स्नान कर कपड़े बदलने में सुवि...