गिरडीह, अप्रैल 23 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम इन दिनों पूरी तरह विवाहमय माहौल में डूबा हुआ है। हर ओर शहनाइयों की मधुर धुन गूंज रही है और दिन-रात विवाह समारोहों का सिलसिला जारी है। इस वर्ष यहां सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंध चुके हैं, जिससे पूरे देवस्थान की रौनक कई गुना बढ़ गई है। लग्न के मौसम में यहां की स्थिति किसी बड़े मेले से कम नहीं दिखती। मंदिर परिसर में इतनी भीड़ उमड़ती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। मुख्य मंदिर के अलावा शिवगंगा क्षेत्र, बृहद बजरंगबली परिसर, पुराना विवाह भवन और दुर्गा मंदिर के आसपास भी एक साथ कई शादियां संपन्न होती नजर आती हैं।विशेष यह भी पढ़ें- गूंज रही शहनाइयां, सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे रूप से अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों पर यहां विवाह के लिए अपार भीड़ उमड़ती है। दिन के समय मुंडन संस्कार औ...