झारखंड: रामगढ़ जिले में इन लोगों को सरकार ने दी आर्थिक मदद, विभागों को निर्देश
रामगढ़, जून 27 -- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने रामगढ़ जिले में आपदा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तहत आर्थिक मदद प्रदान की है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने शनिवार का कुल 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जारी की। यह रकम वज्रपात, पानी में डूबने और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और पशुधन की क्षति झेलने वाले किसानों को आर्थिक मुआवजे के रूप में दी गई। प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता और उपायुक्त ऋतुराज ने संयुक्त रूप से सहायता राशि जारी की। प्रशासन की ओर से बताया गया कि आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक संबल उपलब्ध कराने और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डीबीटी प्रणाली का उपयोग किया गया। जिला प्रशासन के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.