चाईबासा, फरवरी 3 -- चाईबासा। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने मंगलवार को नामांकन किया। नामांकन का परचा दाखिल करने श्री प्रकाश सेन टोला से अपने हजारों समर्थकों के जुलूस और गाजे बाजे के साथ सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, घनश्याम सिंह दरबार, अभिषेक मिश्रा, गीगा दाहिमा , नीरज संदवार, विवेक सिन्हा, कैशर परवेज, राजाराम गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा भी उनके नामांकन यात्रा में शामिल हुए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...