रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। झामुमो रांची महानगर वार्ड-2 का सम्मेलन सोमवार को हुआ। आयोजन हातमा डहू टोली क्लब में केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतु तिर्की की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान वार्ड अध्यक्ष विष्णु राम, उपाध्यक्ष नितेश खलखो, सतीश खलखो, अशोक लुगून, करण करमाली, सनोज नायक, अशोक लुगून सहित अन्य को बनाया गया। वहीं, सचिव रोशन लकड़ा, कोषाध्यक्ष अंकित, संगठन सचिव सुमित कच्छप, विकेश उरांव, अनुज कुंकल, सह सचिव अंथोनी सांगा सहित 59 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। मौके पर महानगर संयोजक अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य डॉ हेमलाल कुमार मेहता, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष गोस्वामी, विजय महतो सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...