जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झामुमो सरकार पर राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में नाकाम होने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ गोस्वामी ने कहा कि पिछले 7 साल से राज्य में कोयला, बालू, पत्थर समेत अन्य प्राकृतिक संसाधनों की चोरी और लूट की जा रही है। लेकिन अब जंगलों से पेड़ों की कटाई भी शुरु हो गई है, जो चिंताजनक है। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित सांकाभांगा गांव के समीप जंगल में बड़ी संख्या में साल के पेड़ काटे गए। वन विभाग कटाई रोकने में विफल रहा। एनएच से महज तीन किमी दूर जंगल में पेड़ों की कटाई होती रही और विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्राकृतिक संसाधनों की अवैध ल...