धनबाद, अप्रैल 26 -- धनबाद जिला झामुमो कमेटी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नया मामला जिलाध्यक्ष लखी सोरेन और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के बीच चल रहे विवाद को लेकर है। जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने जिलाध्यक्ष पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय कमेटी के पास शिकायत दर्ज की है। झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने केंद्रीय कमेटी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि वरीय नेताओं की मौजूदगी में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने उनके खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष लखी सोरेन को धमकी भी दी। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। कें...