पाकुड़, अप्रैल 29 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से राजमहल सांसद विजय हांसदा और जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा बूथ समितियों का गठन और बीएलए-2 की नियुक्ति पर चर्चा करना था। ​बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विजय हांसदा ने विशेष गहन पुनरीक्षण और आगामी जनगणना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी गरीब, आदिवासी या मूलवासी का नाम मतदाता सूची से न कटे। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द प्रत्येक बूथ पर बीएलए -2 की नियुक्ति की जाए ताकि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा हो सके। यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यकर्ता सीताराम भगत का निधन, सांसद ने जताया शोक वहीं जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्...