साहिबगंज, अगस्त 30 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। झामुमो बरहरवा प्रखंड व नगर कमेटी की संयुक्त बैठक रविवार को स्थानीय कुशवाहा टोला स्थित एक होटल में हुई। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में 7 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- अधिकार और राजस्व कमजोर करने की कोशिश, झारखंड चुप नहीं बैठेगा : शालिनीबैठक की जानकारी जिला सचिव सह पर्यवेक्षक सुरेश टुडू ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन जल, जंगल, जमीन और यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एमएमडीआर संशोधन विधेयक के माध्यम से राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। झामुमो इसका विरोध करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं ...