पाकुड़, मई 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद के नेतृत्व में गुरूवार को झारखंड के वीर सपूत एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्व. दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण एवं संघर्षपूर्ण व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और जनहित के लिए किए गए कार्य सदैव लोगों ...