झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
पाकुड़, अगस्त 10 -- महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद के नेतृत्व में रविवार को झामुमो प्रखंड समिति एवं झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रहीं। वहीं एसडीपीओ विजय कुमार एवं थाना प्रभारी रवि शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के महान आदिवासी क्रांतिकारियों सिदो-कान्हू, तिलका मांझी एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं उन्हें नमन कर की गई। यह भी पढ़ें- झारखंड आदिवासी महोत्सव: आदिवासी संस्कृति, परंपरा व प्रकृति संरक्षण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.