पाकुड़, अगस्त 28 -- झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद की अध्यक्षता में गुरूवार को झामुमो प्रखंड समिति की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी उपस्थित थे। वहीं उनके साथ झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू एवं झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर सहित आगामी 07 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई。 यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बंदगांव में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक, 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीतिबैठक के प्रमुख बिंदु बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खा...