लातेहार, जनवरी 4 -- चंदवा प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद वृद्धों, महिलाओं एवं बेसहारा लोगों को कंबल प्रदान कर राहत पहुंचाई। कंबल वितरण के दौरान मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब व असहाय लोगों की मदद करना सामाजिक दायित्व है। झामुमो हमेशा से जनहित के कार्यों में आगे रहा है और आगे भी जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...