सिमडेगा, अप्रैल 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कमेटी के द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में शनिवार को वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर अनिल कंडुलना ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला सचिव सफिक खान ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और युवाओं से उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की। मौके पर मो सिराजुद्दीन, रितेश बड़ाइक, फिरोज अली, नोवास केरके...