गिरडीह, दिसम्बर 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय में झामुमो के द्वारा पार्टी के संस्थापक विनोद बिहारी महतो की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर उन्हें याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने पर जोर दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने कहा कि विनोद बिहारी महतो ने झामुमो पार्टी का गठन किया था और आंदोलन के माध्यम से झारखंड आंदोलन को एक मुकाम तक पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था। मौके पर पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य रुपलाल चौधरी, सचिव शाकीर अंसारी, अनवर अंसारी, अशोक महतो, परमेश्वर महतो, कपिल कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.