गोड्डा, सितम्बर 4 -- झामुमो प्रखंड इकाई द्वारा शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों में बैठक कर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को काला कानून बताते हुए इसकी खिलाफत की। इसे लेकर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, सचिव ताला टुडू, एवं जिला समिति सदस्य ईश्वर मरांडी ने सभी पंचायत पदाधिकारी सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी इस मुहिम में शामिल होकर ग्राम प्रधान एवं आम जनों तक जन जागरण अभियान चलने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि इसी के विरोध स्वरूप आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन पार्टी द्वारा किया गया है। यह भी पढ़ें- खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 को झामुमो का धरना-प्रदर्शन जिसकी सफलता को ले रणनीति भी तैयार की गई। इस अवसर पर प्रकाश हेंब्रम, प्रेम हांसदा, सुनील स...