बोकारो, नवम्बर 16 -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि हम सभी उन वीर नायकों और राज्य निर्माण के योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं जिनके संघर्षों से यह राज्य अस्तित्व में आया। रतनलाल मांझी ने इस मौके पर कहा कि आज झारखंड प्रदेश अपनी 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती के रूप में मना रहा है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि यह केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली अभिव्यक्ति है। झामुमो नेता मंटू यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.