हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से चरही स्थित शहीद स्थल (45 कांटा) के समीप झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी शहीद जयबीर महतो का 33वां शहादत दिवस रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि शहीद जयबीर महतो झारखंड आंदोलन की जीवंत चेतना थे। वे गरीबों, मजदूरों और वंचितों की आवाज बनकर अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए समर्पित रहे। नई पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि वे आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शामिल थे। उन्होंने झारखंड...