गिरडीह, अगस्त 31 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक स्मारक उद्यान में सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 7 सितंबर को केन्द्र सरकार के द्वारा बिना किसी सार्थक बहस और चर्चा के आनन-फानन में खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन एक्ट पारित किए जाने के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस विषय में चांदमल मरांडी ने कहा कि 7 सिंतबर को गांडेय प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रर्दशन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य को दिशा - निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में झामुमो ने बैठक कर किया आंद...