दुमका, अगस्त 31 -- केंद्र सरकार के खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जामा प्रखंड अंतर्गत आसनजोर पंचायत के घोड़ीबाद एवं सिलांदा गांव में विजय कापरी के नेतृत्व में, वहीं खंटगी पंचायत के पहरीडीह व बीचकोड़ा गांव में मुन्ना खान के नेतृत्व में और चिगलपहाड़ी पंचायत के घाघरा गांव में डुनूच मुर्मू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सभी ने ग्रामीणों को विधेयक के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता विजय प्रसाद कापरी ने कहा कि खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में चल रहे जनआंदोलन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें-...