घाटशिला, अप्रैल 4 -- धालभूमगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके बाबुईदा गांव के एक अनाथ को माता-पिता के निधन के बाद श्राद्धकर्म के लिए सहयोग किया। इसकी सूचना मुखिया अर्जुन मार्डी को मिलने पर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू को सूचना दी। मुर्मू ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। दुबराज टुडू के माता-पिता का निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था। मौके पर अर्जुन मार्डी, सुबोध मुर्मू, विक्रम हेंब्रम, लखिया बास्के, प्रतिम सिंह ,दिनकर बासु राव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...