धनबाद, अप्रैल 6 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय महासचिव सह द झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के ज़ोनल अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी अवध किशोर सहाय का शनिवार की देर रात असर्फी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे धनबाद में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार दोपहर मुनीडीह के कपाल घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह करीब 85 साल के थे। एके सहाय झामुमो के संस्थापक अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मित्र थे। झारखंड आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन को पुलिस से बचाने में उन्होंने कई बार बड़ी भूमिका निभाई थी। एके सहाय ने वर्षों तक कोयला मजदूरों की आवाज़ बनकर संघर्ष किया और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र अमरेंद्र सहाय, जो सरकारी अधिवक्ता एवं धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह...