घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला, संवाददाता। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर सोमवार को दाहीगोड़ा में शहीद चौक के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड आंदोलनकारी नेता जगदीश भकत ने कहा कि आज भी शहीदे आजम सरदार भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर बाबूलाल मुर्मू, विकास मजूमदार, काला चंद सरकार ,अंकुर काउड़ी, पिंकू दे ,सागर पानी, सौरव बोस, श्यामल साहू, मोहम्मद भुट्टो समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...