दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास के नेतृत्व में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सभी जांच उपकरणों को सुचारु रूप से चालू रखने तथा अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। वहीं आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से कार्यरत सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान करने एवं एग्रीमेंट के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मांग पत्र सौंपने वालों में झामुमो के नग...