सराईकेला, सितम्बर 8 -- सरायकेला। झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक एवं आकस्मिक निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक व्याप्त है। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए जोबा माझी कैंप कार्यालय सरायकेला में झामुमो नगर कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत सुदिव्य कुमार सोनू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने सुदिव्य कुमार सोनू के जीवन, संघर्ष, सामाजिक सरोकार एवं राजनीतिक योग...