सिमडेगा, मार्च 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो नगर अध्यक्ष मो अनस की अध्यक्षता में रविवार को वार्ड 20 के खरवाटोली में बैठक की। बैठक में जन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। लोगों ने बताया कि इलाके में बिजली की समस्या गंभीर है। मुहल्ले वासियों ने बताया कि वार्ड के कई मुहल्ले में वेपर लाइ्ट खराब पड़ा है। इसके साथ साथ मुहल्ले में पानी की भी गंभीर समस्या है। मुहल्ले वासियों ने बताया कि लेबर कार्ड नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन भी बात मुहल्ले वासियों ने कही। मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का आश्वासन दिया। मौके पर कामिल कुल्लू संजू कश्यप, विद्या बड़ाईक सहित काफी संख्या में मुहल्लेवासी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.