चाईबासा, अगस्त 6 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम की 8 अगस्त को दिन 11 बजे चाईबासा परिषदन हॉल में जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्यगण, जिला समिति के सभी पदाधिकारी, जिला स्तरीय वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, तथा सभी प्रखंड एवं नगर समितियों के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। पहला, 4 अगस्त को संपन्न दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता, जनभागीदारी तथा भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। यह जानकारी जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय की ज...