चाईबासा, अगस्त 9 -- चाईबासा, संवाददाता। झामुमो की पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। झामुमो जिला समिति की बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में चाईबासा के दुम्बीसाई स्थित अर्जुना हॉल में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झामुमो ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस बैठक में केंद्रीय सदस्यों, जिला समिति क...