घाटशिला, जुलाई 28 -- घाटशिला। अगस्त माह में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं श्रद्धांजलि आयोजनों को भव्य और सफल बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी ने सोमवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन की पुण्यतिथि की तैयारियों को लेकर झामुमो पथरगामा प्रखंड समिति की बैठकबैठक की चर्चा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में जिला कमिटी के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया और श्री पांडेय से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में दिसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि, वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस, स्वतंत्रता दिवस तथा पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदा...