सिमडेगा, जनवरी 5 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड की तारगा पंचायत में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर अनिल कंडुलना ने हेमंत सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। अनिल ने ग्रामीणों को कंबल का उपयोग ठंड से बचने के लिए करने एवं कंबल को किसी को दान नहीं करने की अपील की। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, संजू डांग, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...