गिरडीह, जुलाई 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो छात्र संगठन का प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सूबे के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 12वीं की स्क्रूटनी का रिजल्ट समय पर जारी नहीं करने और कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख घोषित नहीं होने पर गहरी चिंता जताई। कहा कि विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो जाएगा, उन्हें कहीं भी नामांकन मिलने में मुश्किल होगी। मांग करते हुए कहा कि सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय को निर्देश दिया जाए कि छात्र-छात्राओं के लिए परिणाम जारी होने तक नामांकन की विशेष व्यवस्था किया जाए, इसके परिणाम में हुई देरी के कारण किसी भी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित नहीं हो। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी करवाया जाएगा और कम्पार्टमेंट...