झामुमो छात्र मोर्चा की जिला कमेटी गठित, दासों मुर्मू बने जिलाध्यक्ष
पाकुड़, मई 16 -- पाकुड़। धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर झामुमो छात्र मोर्चा की जिला कमेटी का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि राजनीति में युवाओं और छात्रों की भूमिका बेहद अहम है, इसलिए उन्हें राजनीति में सक्रिय रूप से आगे आना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें दासों मुर्मू को छात्र मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ललित रंजन मरांडी को जिला उपाध्यक्ष, तौफीक इस्लाम को जिला सचिव, रमेश किस्कू को जिला कोषाध्यक्ष, करण सोरेन को संगठन सचिव तथा अभिषेक किस्कू व मानवेल किस्कू को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- झामुमो बसिया प्रखंड कमेटी का गठन,सुकरात बने अध्यक्ष साथ ही चरण सोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.